चोरी के पांचवे दिन महिला ने दी तहरीर
जौनपुर, जून 25 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के ओझापुर गांव में एक महिला के घर का ताला तोड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपये नगदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर चोरी का शक जताते हुए घटना के पांचवें दिन बुधवार को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ओझापुर गांव की पार्वती देवी 19 जून की रात गांव में ही आयी एक बारात में शामिल होने गई थीं। देर रात जब वह घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे थे और उसमें रखे लगभग ढाई लाख रुपये नगद, पायल, झुमका सहित अन्य आभूषण गायब थे। यह भी पढ़ें- पड़ोसी युवक ने सोने के टाप्स व नगदी चुराई पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने घटना के समय गांव के ही एक व्यक्ति को घर से भागते देखा था। शोर मचाने पर आरोपी ने रुपये व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.