मधेपुरा, फरवरी 3 -- मधेपुरा/ शंकरपुर, हिटी। जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के दौरान बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर गांव में दहशत पैदा कर दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मौके पर एक बदमाश को दबोच लिया। तेल चोरी में शामिल तीन अन्य बदमाश फरार हो गए। मालूम हो कि बरियाही वार्ड 10 में रविवार को तड़के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों के बीच घिरा देख कर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी बरियाही निवासी बीरेन्द्र यादव के पुत्र सुरेश यादव को पकड़ लिया। चोरी की घटना में शामिल तीन अन्य बदमाश फरार हो गए। बताया गया कि सुबह करीब तीन- चार बजे के बीच गांव के लोग सोए हुए थे। इस बीच वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.