प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कुंडा कोतवाली के जमेठी गांव में गुरुवार रात चोरी के दौरान जागने पर वृद्ध दंपती को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। चोर घर से सामान समेट कर भाग निकले। सुबह जानकारी होने पर दंपती को सीएचसी कुंडा ले जाया गया। वहां से पति को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना का विवरण जमेठी गांव में 70 वर्षीय राम लखन जायसवाल अपनी पत्नी सूरज कली के साथ घर में रहते हैं। उनके तीनों बेटे मुंबई में हैं। जबकि बिटियां शादी के बाद ससुराल में रह रही हैं। गुरुवार रात चोर छत की ओर से उनके घर में घुस गए खटपट की आवाज सुनकर रामलखन और उनकी पत्नी की नींद खुल गई। वह शोर मचाने लगे तो चोरों ने डंडे से मारकर दंपती को लहूलुहान कर दिया। चोर कीमती सामान समेट कर भाग निकले। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर आसपा...