सहरसा, अप्रैल 3 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित वार्ड संख्या 12 बालू टोला में गुरुवार अहले सुबह चोरों के गिरोह ने कई घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान ग्रामीणों के जागने पर चोरों ने गोली चलाकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोलीबारी से लोग सहम गए। मिली जानकारी के अनुसार करीब तीन बजे रशीद अंसारी के घर में चोरी के दौरान आहट सुनकर उनकी पुत्री ने अपनी मां नसरीन खातून को जगाया। इसके बाद उनका छोटा बेटा शमशेर अंसारी बाहर निकला। सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति को देखकर उसने पूछताछ की, जिस पर चोर ने देशी कट्टे से गोली चला दी। गोली पास से गुजरते हुए चदरे को तोड़ती हुई आंगन के नीम पेड़ तक जा पहुंची। बालक बाल - बाल बच गया।गोली की आवाज सुनते ही आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.