चोरी के दो वाहनों संग एक को दबोचा
लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ,संवाददाता। दुबग्गा पुलिस ने बुधवार को चोरों के दो वाहनों के साथ एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडकिल कराने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शब्बु आलम निवासी महतबाना थाना सण्डीला हरदोई हाल पता बेगरिया थाना दुबग्गा लखनऊ निवासी है। उसे मछली मंडी रोड से आगे निर्माणाधीन थाना परिसर के पास से चोरी के दो वाहनों संग दबोच गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीती 10 मई और 12 मई को उसने एक्टिवा चोरी की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.