चोरी के दो मोबाइल के साथ शातिर उचक्का गिरफ्तार
देवघर, मई 20 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरपीएफ ने मंगलवार की देर रात एक शातिर उचक्के को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के दो महंगे एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के जमुई जिला अंतर्गत झाझा थाना क्षेत्र के दुमरामोड़ इस्लाम टोला निवासी सलमान अंसारी उर्फ बुधन अंसारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट जसीडीह के एएसआई कमलेश कुमार, सीपीडीएस टीम सदस्य कांस्टेबल प्रमोद कुमार, आईपीएफ/सीआईबी जसीडीह एवं हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश सिंह सादे लिबास में स्टेशन परिसर में निगरानी ड्यूटी कर रहे थे।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 2 के कालका एंड की ओर एक संदिग्ध युवक भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.