चोरी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार
रांची, मई 19 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिठोरिया थाना प्रभारी ने बताया कि 17 मई की रात पिठोरिया थाना क्षेत्र निवासी जयदीप कुमार के कुएं से चोरों ने टुल्लू पंप की चोरी कर ली थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीरुटोला निवासी अलफाज अंसारी और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर निवासी राम बाबू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से चोरी गया टुल्लू पंप और चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। वहीं दूसरे मामले में काटमकुली निवासी शहरमणि देवी ने घर में घुसकर एक जोड़ी पायल और 10 हजार रुपये नगद चोरी किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने काटमकुली निवासी अबू तलहा और महाराज उर्फ जलेश्वर महतो को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.