चोरी के दो बाइक व मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार
किशनगंज, जून 2 -- पौआखाली। एक संवाददाता सुखानी थाना पुलिस ने चोरी के वाहन बरामदगी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सुखानी थाना कांड संख्या 37/26, दिनांक 01 जून 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में अप्राथमिकी नामजद अभियुक्त अली मुर्तजा (41), निवासी गांगी हाट, थाना बहादुरगंज, जिला किशनगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद वाहनों में एक काले रंग की टीवीएस बाइक शामिल है, जिस पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है। वहीं दूसरी बाइक ब्लैक-ब्लू रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित मिला है । यह भी पढ़ें- चोरी की दो बाइक व मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार इसके अतिरिक्त एक सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.