चंदौली, अप्रैल 13 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद बलुआ पुलिस ने रविवार की देर रात ट्रैक्टर और ट्राली चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को मारुफपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर दो ट्रैक्टर और एक ट्राली भी जब्त कर लिया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि थाना बलुआ क्षेत्र के ग्राम चकिया बिहारी मिश्र से 11 अप्रैल को अज्ञात चोरों द्वारा ट्रैक्टर व ट्राली को चोरी कर लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़ित प्रभुनारायण गुप्ता ने लिखित तहरीर दी थी कि उनका ट्रैक्टर चोरी हो गया है। तहरीर के आधार बलुआ थाने पर अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। तब से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। रविवार की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी गए ट्रैक्टर, ट्राली व एक अन्य चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.