बिहारशरीफ, मार्च 16 -- हिलसा पुलिस ने पटना जिले के आरोपित को पकड़ा हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के सैदा बाजार से 11, 12 और 13 मार्च को हुई टेम्पो चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन किया है। एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के दो टेम्पो भी बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पटना जिला के आलमगंज थाना क्षेत्र को मो. सोनू है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह सैदाबाजार निवासी मो. सैफ के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। दोनों पटना में टेम्पो चलाते थे और मौका देखकर चुरा लेते थे। दो टेम्पो सोनू ने चुराये थे। उसे बरामद कर लिया गया है। एक टेम्पो सैफ ने चुराया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.