चोरी के दो टायर और कार के साथ दो गिरफ्तार
गंगापार, जून 29 -- लगभग दस दिन पूर्व कस्बे से एक खड़े ट्रक से चोरी हुए चार टायरों में से स्थानीय पुलिस ने दो टायर और घटना में प्रयुक्त कार के साथ दो चोरों को पकड़ कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। विगत 17 जून की रात में घूरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा कलबना गांव निवासी सानू जाफरी पुत्र मूल मोहम्मद की महीनों से खड़े ट्रक के चार टायर रिम सहित चोरों ने पार कर दिया था। मामले में पीड़ित ने घूरपुर थाने टायर चोरी का केस दर्ज कराया था। मामले में घूरपुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। इसी बीच सोमवार की भोर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक बिना नंबर की कार लेकर दो व्यक्ति इरादतगंज हवाई पट्टी स्थित बने मंच की आड़ में किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने दारोगा अमित यादव, विशाल चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.