जौनपुर, अप्रैल 28 -- जौनपुर, संवाददाता। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बैटरियां बरामद की हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 22 वर्षीय मो. शारुख पुत्र सफीक निवासी मल्हनी पड़ाव, थाना कोतवाली और 28 वर्षीय साकिब पुत्र सलाउद्दीन निवासी मल्हनी पड़ाव, थाना कोतवाली शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी शकरमंडी कंचन पाण्डेय सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.