मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर। आरपीएफ ने इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में रविवार को पेट्रोलिंग के दौरान टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या-1 से एक शातिर को चोरी के तीन स्मार्ट फोन व नकदी के साथ गिरफ्तार किया। शातिर सूरज कुमार पूर्णिया जिला के थाना कस्बा क्षेत्र के फुलवरिया गांव का रहने वाला है। उसके पास से मिले तीन स्मार्ट फोन में से एक वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली जा रही सीतामढ़ी के रीगा की सीमा देवी का है। आरपीएफ ने कॉल कर उसका सत्यापन किया है। वहीं, बाकी दो मोबाइल का सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले भी सूरज मुजफ्फरपुर रेल थाना से जेल भेजा जा चुका है। आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ ने उसे रेल पुलिस को सौंप दिया है। जब्त सामान का मूल्य करीब सवा लाख रुपये आंका गया है। पेट्रोलिंग में दारोगा सुष्मिता कुमारी, शेखर सुमन, प्रधान आरक्षी संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.