मधुबनी, जनवरी 13 -- मोतिहारी, जिले के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी कांड के 3 अभियुक्त समेत 63 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें पूछताछ के बाद 48 लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में चोरी कांड के 3, शराब तस्करी में 13, शराब सेवन में 15, वारंट में 19 व विविध कांड के 13 शामिल है। वहीं 27 वारंट व 1 कुर्की का निष्पादन किया गया है। जबकि 664 लीटर देसी व 27 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। इधर, वाहन जांच के क्रम में 783 वाहनों का 5,21,000 रुपए का चालान काटा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.