कानपुर, जून 27 -- चकेरी। गोविन्द नगर पुलिस ने चोरी के तीन वाहनों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित इतने शातिर हैं कि पांच सेकेंड में वाहनों का लॉक तोड़ उसे पार कर देते थे। आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गोविन्द नगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि 24 जून को डी ब्लॉक रेलवे कॉलोनी और 25 जून को एच ब्लॉक स्थित भदौरिया पार्क से स्कूटी व रेलवे कॉलोनी के पास से बाइक चोरी हुईं थी। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। ज पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे कैमरों की मदद से आरोपितों को गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पास जूही यार्ड से पकड़ा। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम परमपुरवा निवासी धीरज और कच्ची बस्ती केनाल कॉलोनी निवासी सुभाष शुक्ला बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित स...