आगरा, फरवरी 22 -- जीआरपी आगरा कैंट ने रविवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि रविवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को जीआरपी टीम ने दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के 3 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिनय पुत्र अजमेर निवासी डबरा (मप्र) बताया। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.