चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार कॉपर तार और सिलेंडर बरामद
बदायूं, जून 3 -- चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया कॉपर तार, गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को एक गोदाम के पास से पकड़कर बरामदगी के आधार पर आगे की कार्रवाई की है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र संजय निवासी नेकपुर गली नंबर-पांच, मुकेश पुत्र गंगाधर यादव निवासी नेकपुर गली नंबर-तीन व पवन पुत्र जमुना प्रसाद निवासी नेकपुर गली नंबर-चार सिविल लाइंस कोतवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को रिगालिया गार्डन के पास स्थित एक गोदाम के निकट से गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। पुलिस काफी समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.