गोरखपुर, मई 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के आनंद विहार निवासी दयाल पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का शादी चौरीचौरा क्षेत्र के ओम नगर निवासी आलोक पाठक के साथ किया है। उनके दामाद अपने परिवार सहित भिवाड़ी राजस्थान में रहते हैं। उनके दामाद द्वारा बताया गया कि उनके घर में पानी की मोटर चोरी कर जाते हुए तीन चोर पकड़े गए हैं। उनके दामाद के घर में लगे नल में लगा पानी का मोटर गायब था। पकड़े गए तीन चोरों के पास है मोटर देखा तो मोटर वहीं था। पकड़े गए चोरों की पहचान बाल बुजुर्ग निवासी शिवम, गणेश, विशाल के रूप में हुई। पुलिस तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...