पाकुड़, अप्रैल 25 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने चोरी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र के नीमसर गांव निवासी विक्की मंडल के रूप में हुई है। ​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ज्यूडिशियल कॉलोनी के समीप एक बंद पड़े मकान में चोरी की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को बिजली का तार चोरी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए बिजली के तार भी बरामद कर लिए हैं।​नगर यह भी पढ़ें- चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार थाना पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी विक्की मंडल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पु...