गाजीपुर, फरवरी 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। बिजली विभाग के एल्युमुनियम के तार के साथ शादियाबाद पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास बिजली विभाग के चोरी के तार सहित तमंचा और कारतूस भी मिला है। शादियाबाद प्रभारी पवन यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लगातार दबिश दी जा रही थी। मुखबीर से सूचना मिली चोरी का सामान लेकर तीन लोग कहीं भागने की फिराक में है। जिसके बाद युसुफपुर बेंसो नदी के पुल पर घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में नन्दलाल बिन्द, अमरजीत बिन्द, राधेश्याम बिन्द बताया। इनके पास से पिकअप वाहन में चोरी किये गये तीन बन्डलो में बिजली का एल्युमिनियम तार तथा राधेश्याम बिन्द के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...