रामपुर, जनवरी 5 -- थाना मिलक क्षेत्र के गांव कनपरी निवासी शंकर लाल का सात दिन पहले ट्रैक्टर रामपुर मार्ग से व्हील्स इंडिया फेक्ट्री के पास से चोरी हो गया था। जिसके बाद पुलिस उसको तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने सात दिन पहले चोरी हुए सोनालिका ट्रैक्टर के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि,एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इनके पास से एक बिना नंबर की हौंडा सिटी कार, दो तमंचे, चार कारतूस भी बरामद किए है। पकड़े गए आरोपी अजीमनगर निवासी समीर, थाना स्वार के ग्राम मिलक काजी निकट धनुपुरा शाहदरा निवासी मोहम्मद आरिफ, थाना अजीमनगर क्षेत्र के ग्राम हकीम गंज निवासी साहब अली, थाना अजीमनगर क्षेत्र के ग्राम काशीपुर आंगा निवासी शमी खां उर्फ शानू, थाना गंज जनपद रामपुर के ग्राम सैजनी नानकार निवासी अयान है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.