चोरी के जेवरात व नगदी के साथ दो गिरफ्तार
हमीरपुर, जून 23 -- राठ, संवाददाता। 23 दिन पहले छत के रास्ते घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले दो चोरों को मझगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर जेवरात और नगदी बरामद किए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मझगवां थानाक्षेत्र के गुगरवारा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गत 30 मई की रात घर पर सो रहे थे। तभी छत के रास्ते कमरे में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। परिषदीय स्कूल में लोहे का बक्सा छोड़कर भाग गए थे। मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था और चोरों की तलाश के लिए टीम गठित की थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मझगवां थानाक्षेत्र के गोहानी गांव के पास कुल्हैड़ा गांव निवासी शिवम राजपूत और अमित राजपूत को गिरफ्तार किया है। इनके क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.