मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चोरी के छड़ के साथ गिरफ्तार शातिर संजय सहनी से पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। वह मुशहरी थाना क्षेत्र के बेदौलिया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे धर्मशाला चौक के पास से पकड़ा था। तलाशी में उसके पास से चोरी के छड़ जब्त किए थे। मामले को लेकर दारोगा मुन्ना कुमार के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित छड़ चोरी कर ई-रिक्शा से लेकर जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.