नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, का. सं.। पांडव नगर पुलिस ने चोरी के चार वाहनों समेत एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शशि गार्ड निवासी 20 वर्षीय करण उर्फ नोडी के रूप में हुई है। उस पर पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि 24 फरवरी की रात 10 बजे आचार्य निकेतन मार्केट के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कूटी सवार को पकड़ा। जांच में स्कूटी पांडव नगर से चोरी की निकली। आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य चोरी की बाइक बरामद की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...