सासाराम, जनवरी 24 -- अकोढ़ीगोला। पुलिस ने चार मोबाइल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि शुक्रवार को बसंतपुर निवासी सरोज सिंह के पुत्र अर्पित कुमार ने मोबाइल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मोबाइल चोरी की कांड दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पदुमटोला निवासी भोला पासवान के पुत्र शंकर कुमार उर्फ पूर्णवासी कुमार, राम बलिराम के पुत्र उमेश राम व बराढ़ीगोला के जफर अली का पुत्र इम्तियाज आलम को चार चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.