चोरी के गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी दो घटनाओं का खुलासा
हाथरस, मई 8 -- हाथरस, संवाददाता। थाना हाथरस गेट पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी के गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आभूषण और 4180 रुपये बरामद हुए हैं। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 30 मार्च को सतीश चंद्र शर्मा निवासी तमन्नागढी ने तहरीर दी थी कि अर्जुनपुर स्थित घर से अज्ञात चोर ज्वेलरी व रुपये चुरा ले गए। वहीं, रवि कुमार निवासी नगला अलगर्जी ने मकान में चोरी की सूचना दी थी। दोनों तहरीरों पर थाना हाथरस गेट में मुकदमा कर लिया गया। एएएसपी के निर्देशन पर थाना हाथरस गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव नगला मिया थाना सासनी स्थित पानी की टंकी के पास से अनीत और जतिन उर्फ जटुआ निवासी नगला मिया, थाना सासनी को पकड़ा लिया। पूछताछ में आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.