गौरीगंज, अप्रैल 3 -- शुकुल बाजार। मखदूमपुर कला गांव में किराना दुकानदार की दुकान के बाहर से दो बोरी गेहूं चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ गेहूं बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।मखदूमपुर कला निवासी राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 30 मार्च की रात करीब दो बजे उसकी दुकान के बाहर रखी दो बोरी गेहूं चोरी हो गया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो गांव व आसपास के ही तीन युवक चोरी करते दिखाई दिए। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत उन्होंने गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान चोरी की घटना में शामिल पाए गए जाने आलम निवासी पूरे भरोसी मजरे शेखपुर भड़रा, चांद मोहम्मद निवासी पूरे मेढीलाल मजरे बदलगढ़ व मशरूफ निवासी बदलगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.