नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, का. सं.। जाफराबाद पुलिस ने बुधवार को एक सेंधमार को चोरी के गहनों और नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि दो फरवरी को जाफराबाद थाने में पीड़ित साहिल ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया था कि वह किसी काम से रघुवीर नगर गया था। जब वापस लौटा, तो घर में चोरी हो चुकी थी। सोने की अंगूठी, कानों की बालियां व कुछ नगद गायब था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.