चोरी के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, जून 21 -- ग्रेटर नोएडा। दादरी पुलिस ने चोरी के गहनों और नगदी के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान विनोद निवासी घोड़ी बछेड़ा के रूप में हुई। उसने पूछताछ में बताया गया कि 20 अप्रैल की रात्रि में सेक्टर म्यू-1 क्षेत्र स्थित एक बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में थाना दादरी पर मामला दर्ज है। आरोपी ने मकान से जेवरात व नकदी चोरी किए थे। पुलिस ने उसे मेट्रो डिपो गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी के 2 पाजेब (सफेद धातु), 2 सिक्के (सफेद धातु), Rs.25000 नकद व एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.