मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चोरी के गहने को गलाकर नया आभूषण बनाने के बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। इसको लेकर सोमवार की शाम पुरानी बाजार आभूषण मंडी और परती टोला में दो आभूषण दुकानदारों के ठिकाने पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। एक आभूषण व्यवसायी और एक करीगर समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।अहियापुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में चोरी का आभूषण बोचहां थाना के शर्फुद्दीनपुर निवासी एक आभूषण दुकानदार को बेचने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने बोचहां के आभूषण दुकानदार विनीत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि गरीबनाथ मंदिर के समीप के रहने वाले एक दुकानदार ने आभूषण को गला दिया। फिर उक्त दुकानदार ने गले हुए सोने को...