कानपुर, मई 29 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर कला में ठेकेदार के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के कई मोहल्लों में 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही चार संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। कल्याणपुर कला निवासी हनी यादव के घर उनकी मां रामा को नशीला स्प्रे डालकर चोरों ने 25 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की सूचना पर डीसीपी वेस्ट ने डॉग स्क्वायड, पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जाकर पड़ताल की थी। दो संदिग्ध भी घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थी। हालांकि, गुरुवार को शक के आधार पर पकड़े गए दो युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम में मामले के ख...