काशीपुर, मई 16 -- काशीपुर। शनिवार को विश्नोई सभा के अध्यक्ष राजवीर सिंह व सचिव योगेश विश्नोई ने एएसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सभा के सदस्य सुदीप विश्नोई के घर बीते 8 मई को लाखों की चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना 9 मई को पुलिस में दी गई। कहा चोरी का केस दर्ज करने के बावजूद अब तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो सका है। जबकि पुलिस ने आश्वासन दिया था कि जल्द घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर चोरी गए सामान को बरामद करने की मांग की। यहां शिवकुमार विश्नोई, सतीश विश्नोई, राम कुमार विश्नोई, दिनेश विश्नोई, विवेक विश्नोई, सहदेव विश्नोई, नवनीत विश्नोई, भीम सिंह विश्नोई आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...