गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी में हुई चोरी के खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को वकील कार्य से विरत रहे और एसीपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द घटना का खुलासा नहीं हुआ तो अनिश्चिकालीन धरना शुरू किया जाएगा। गोविंदपुरी कॉलेनी निवासी अधिवक्ता के निर्माणीधीन मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। सोमवार को घटना के विरोध में मोदीनगर बार एसोसिएशन द्वारा कार्य से विरत रहने की घोषणा की गई और प्रदर्शन किया गया। हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसीपी मोदीनगर ने कहा कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.