बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के मोहल्ला नई बस्ती, नीलकमल रोड स्थित किराना व्यापारी के फ्लैट में हुई चोरी की घटना का खुलासा न होने पर व्यापारियों में आक्रोश है। किराना व्यापारी अमित कुमार अग्रवाल के फ्लैट में हुई चोरी के खुलासे की मांग को लेकर व्यापारी एसपी बिजनौर से मिले और ज्ञापन सौंपकर खुलासे की मांग की। मंगलवार को व्यापारी नेता सुशील जिंदल एड. के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल एसपी अभिषेक झा से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर कहा कि किराना व्यापारी अमित कुमार के यहां हुई चोरी की घटना को कई दिन बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने मांग की कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। एसपी ने जल्द ही चोरी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.