जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- विजया गार्डन में 60 लाख की चोरी की घटना के 48 घंटे बाद भी चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने कॉलोनी के दो नंबर गेट में ताला बंद कर विरोध जताया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था लचर हो गई है। 6 नवंबर को ज्योति सिंह के घर में करीब 60 लाख के गहने और नगद की चोरी हुई थी। घटना के बाद पुलिस और प्रबंधन की निष्क्रियता से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने बताया कि विजया गार्डन में सुरक्षा गार्डों की तैनाती औपचारिकता भर रह गई है। अधिकांश सीसीटीवी कैमरे महीनों से खराब हैं, वहीं चोरी वाली इमारत के कैमरे भी घटना के समय काम नहीं कर रहे थे। किसी के निजी कैमरे में दो संदिग्धों की तस्वीरें जरूर कैद हुई हैं, लेकिन पुलिस अबतक कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.