लखीमपुरखीरी, जून 21 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद के गांव धिरावा मंदिर के पास से शनिवार को एक बाइक चोरी हो गईं थी। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान घटना होने के कुछ ही घंटो बाद चोरी की बाइक समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि शनिवार को बृजेश सिंह निवासी ग्राम पिपरिया डीह कोतवाली गोला थाना हैदराबाद के ग्राम धिरावा मंदिर आये थे। यही से इनकी बाइक चोरी हो गईं थी। घटना की तहरीर इन्होने पुलिस को दी थी। एसओ ने चारो तरफ वाहन चेकिंग करवाना शुरू कर दी। दरोगा हेमन्त कटियार अपनी पुलिस टीम के साथ ग्राम बेलवा के पास वाहन चेकिंग और गश्त कर रहे थे कि एक युवक को संदिग्ध अवस्था मे बाइक के साथ देखा तो उसको रोका। पुलिस को देखकर वह सकपका गया। बाइक के कागज मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। जिस पर पुलिस का शक और बढ़ गया। उसने स्वीकार किया कि बाइक...