कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर दक्षिण। जूही के मिलिट्री कैंप चौकी के रत्तूपुरवा में वरुणा ट्रांसपोर्ट के बाहर रखा लाखों का हार्डवेयर माल चोरी करने वाले दो आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शातिर चोरों ने पहले टीपी नगर से ही एक ई-रिक्शा चोरी किया और फिर ट्रांसपोर्ट के बाहर रखा माल पार कर ले गए थे। चोरों की पहचान टायर मंडी जूही निवासी रंजीत उर्फ लल्ला और गोस्वामी नगर निवासी धर्मेंद्र गोस्वामी के रूप में हुई। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि किदवई नगर निवासी श्याम शुक्ला के रत्तूपुरवा स्थित वरुणा ट्रांसपोर्ट के बाहर से एक मार्च को चोरों ने ई-रिक्शा से सात गत्ते हार्डवेयर का सामान पार कर दिया। घटना ट्रांसपोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की, जिसमें फुटेज के माध्यम से जूही ढाल के पास रंजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.