मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चोरी के ई-रिक्शा के साथ शातिर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने चंद्रलोक चौक के पास छापेमारी कर उसे पकड़ा। वह सिकंदरपुर स्थित आंबेडकर नगर का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि अखाड़ाघाट कर्पूरी नगर के रहने वाले ई-रिक्शा के मालिक रौशन कुमार ने बीते चार अप्रैल को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि कटही सब्जी मंडी में उसकी फल की दुकान है। उसका ई-रिक्श 27 मार्च को नया टोला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने से चोरी हो गया है। जांच के दौरान आरोपित को चोरी के ई-रिक्शा के साथ पकड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.