फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में एक चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुस गया। चोर की आवाज सुनकर घर में जगार होने पर चोर को पकड़ लिया। परिजनों ने चोर की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। शिवम पुत्र सुबेदार सिंह निवासी रामनगर अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। 29 अप्रैल की रात एक चोर घर की दीवार को फांदकर चोरी के इरादे से घुस आया। चोर हाथों में सरिया पकड़े हुए था। चोर ने घर में घुसते ही सरिया से अलमारी का ताला तोड़ दिया। ताला टूटने के आवाज सुनकर घर में मेरी पीड़ित की मां यशोदा, पत्नी जाग गई। घर में चोर देखकर वह हैरत में पड़ गई। शोर को देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं का शोर सुनकर घर में जगार हो गई। परिजनों ने चोर की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। परिजनों ने चोर की जमकर पिटाई कर दी। पकड़े गए चोर ने अप...