चोरी के इरादे से घुसे चोर, जाग होने पर भागते समय गृहस्वामी को मारी गोली
एटा, मई 10 -- जैथरा, चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर को देख गृहस्वामी जाग गए। गृहस्वामी ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया। चोर ने फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। फायर की आवाज सुनकर परिवारीजन पहुंचे और घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस, सीओ अलीगंज मौके पर पहुंचे और मामले में जानकारी ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है थाना जैथरा के गांव छोटी जरारी निवासी कौशलेन्द्र पुत्र रामलडैते चक्की में बने कमरे में सोते है। बताया जा रहा है कि कि शनिवार रात को चोर घर में घुस आए और चोरी करने लगे। आवाज सुनकर गृहस्वामी जाग गए और चोर को पकड़ने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवक ने चोर का गमछा पकड़ लिया। खुद को पकड़ता देख चोर ने फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से कौशलेन्द्र घायल हो गए। गोली लगने के बाद वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.