एटा, मार्च 14 -- चोरी के आरोप से आहत होकर अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेर के पेड़ पर शव लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखा और घरवालों को सूचना दी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को तहरीर का इंतजार है। कोतवाली अलीगंज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सरवन (50) पुत्र रामप्रसाद पड़ोसी के साथ रंगशाला पर काम करते थे। दो दिन पहले पड़ोसी के घर से डेढ़ लाख रुपये चोरी हो गए थे। पड़ोसी ने चोरी का शक सरवन पर जताया था हालांकि उन्होंने चोरी से इंकार किया था। चोरी किसने की यह जानकारी करने के लिए पड़ोसी सवरन को तांत्रिक के पास लेकर शुक्रवार को अलीगढ़ गया था। आरोप है कि अलीगढ़ से लौटते समय मृतक को धमकाया भी था। सरवन को गांव के बाहर बाग के पास छोड़ दिया था। शनिवार सुबह बेर के बाग में सरवन का शव लटका हुआ गांव के लोगों ने देखा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.