सीतापुर, फरवरी 8 -- सीतापुर। रेउसा थाना पुलिस ने रविवार को चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कोड़वा धमधमपुर निवासी आरोपी तोताराम को गिरफ्तार कर उसके पास से एक सब्बल, एक पिलास, एक जोड़ी पायल व नकदी बरामद हुई है। उसने क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को स्वीकारा। पुलिस का कहना है कि आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के खिलाफ दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.