बगहा, अप्रैल 23 -- दीप नारायण शर्मा नरकटियागंज। अनुमंडलीय अस्पताल से ऑक्सीजन गैस पाइप समेत अन्य उपकरणों की चोरी कर ली गई है।घटना 22 अप्रैल की है।मामले में अस्पताल प्रभारी डॉ संजीव कुमार ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।इसमें अस्पताल के सफाई कर्मी वार्ड नौ निवासी करण कुमार को आरोपित किया गया है। आरोप है कि अस्पताल में मरीजों के लिए लगाए गए गैस पाइप समेत अन्य उपकरणों की चोरी कर उंक्त कर्मी द्वारा कही बेच दिया गया है। प्रभारी चिकित्सक ने उक्त सफाई कर्मी समेत अस्पताल की सामग्री खरीद करने वाले दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.