समस्तीपुर, फरवरी 28 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला में शनिवार की शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब स्थानीय लोगों ने एक किशोर को चोरी के शक में पकड़ लिया। लोगों ने उसे रस्सी से खंभे में बांध दिया और कड़ायी पूछताछ शुरू कर दी। किसी व्यक्ति द्वारा डायल-112 पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को अपने साथ थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में इलाके में बंद घरों से चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में एक किशोर संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया था। इसी आधार पर शनिवार को उसे पकड़ लिया गया। लोगों का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने कुछ अन्य संदिग्ध युवकों के बारे में जानकारी दी, लेकिन अपना नाम-पता स्पष्ट नहीं बताया। किशोर कभी अपना घर मोहनपुर तो कभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.