मधुबनी, मार्च 25 -- लौकही। लौकहा थाना पुलिस ने मंगलवार को चोरी के आरोप में दो को गिरफ्तार कर लिया। बतादें कि सोमवार की रात्रि को लौकहा के असगर अली के दुकान में चोरी हो गई। आरोप है कि दुकान से मोबाइल और नगद तीस हजार रुपये की चोरी हो गई। दुकानदार ने मो. हुसैन तथा मो. मेमत को नामजद किया। लौकहा थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। उसके पास से बरामद मोबाइल से 28 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आये। थानाध्यक्ष ने कांड दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.