गुड़गांव, जून 22 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर-57 स्थित एक बिल्डर की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने एक युवती को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती की पहचान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी गांव मेड निवासी शीतल शर्मा के रूप में हुई है। युवती के कब्जे से मोबाइल बरामद हुआ है। बिल्डर ने पुलिस को बताया कि गत नौ अप्रैल को एक युवती उसके कार्यालय में किराये पर फ्लैट लेने के लिए आई थी। उसने अपना नाम शीतल बताया था। महिला ने स्वयं को डिजिटल मार्केटिंग का कार्य करने के बारे में बताया था। उसके बाहर जाने के बाद युवती उसके कार्यालय से लेपटॉप और मोबाइल चोरी करके ले गई। यह भी पढ़ें- महिला अधिवक्ता का पीछा किया, एआई की अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेलिंग युवती को जब कॉल किया तो उसने सामान को जल्द लौटाने की बात कही, लेकिन नहीं लौटाया। थाना सेक्टर-56 पुलि...