रुडकी, जून 23 -- लक्सर। एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार की रात शोर मचाते हुए एक युवक को पकड़ लिया। आरोप लगाया कि युवक घर में चोरी करने के इरादे से घुसा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली ले आई। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि परिवार द्वारा चोरी करने का जो आरोप लगाया गया है वह पूरी तरह से गलत है। जिस युवक के साथ मारपीट की गई है उस युवक के कुछ पैसे परिवार के पास है। जिसका आपसी लेनदेन चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...