मोतिहारी, अप्रैल 11 -- अशीत कुमार, घोड़ासहन। मोबाइल चोरी का आरोप लगा कर युवक को खंभे से बांध कर पिटाई करने की घटना चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना थाना क्षेत्र के भेलवा बाजार की बतायी गयी है। पीड़ित युवक कलाम अंसारी की माने तो वह शुक्रवार की रात लगभग एक बजे मिडिल स्कूल के पीछे झोपड़ी बना कर रह रहे राजू नट के घर में खैनी मांगने के लिए घुसा था। जबकि राजू नट ने बताया कि उसने कलाम अंसारी को घर में घुस कर सिरहाने से मोबाइल की चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया था। राजू नट के अनुसार लगभग एक महीने पहले भी घर में घुस कर उसने मोबाईल व नौ हजार रुपये की चोरी कर ली थी। कलाम अंसारी को करीब छह: घंटे तक खंभे से बांध कर रखने के बाद छोड़ दिया गया है। ग्रामीण बताते हैं कि पत्नी की मौत के बाद से कलाम अंसारी मानसिक रूप से विक्षिप्त जैसा हरकत करता है और नशाखोरी कर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.