बिजनौर, फरवरी 27 -- जलालाबाद में अवैध रूप से लगने वाले साप्ताहिक बाज़ार में दुकानदारों ने एक महिला पर चोरी का आरोप लगाकर जमकर मारपीट की, भीड़ तमाशा देखती रही और महिला की पिटाई होती रही, जिसकी वीडियो भी वासयरल हो गई, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार को जलालाबाद फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकानदारों ने एक महिला पर चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की जिसकी वीडियो भी वायरल हो गई। अवैध रूप से लगाए जाने वाले बाजार को लेकर लगातार शिकायतें होती रहती हैं। आए दिन अवैध उगाही, जाम, जेबकटने की घटनाएं और अव्यवस्थाओं के साथ राजस्व का नुकसान होने के बावजूद प्रशासन की ओर से आंखे मूंदना क्या इशारा करता है। लगातार शिकायतों के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जाती। स्थानीय...