देहरादून, अप्रैल 5 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गीतांजलि विहार निवासी मयंक गोयल ने बताया कि उनके घर पर एक महिला किराएदार है जो सिलाई का काम करती है। आरोप है कि महिला ने घर में रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। शिकायत पर पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। महिला ने बताया कि उसकी एक परिचित युवती ने चोरी की है और वह इस्लामनगर में रहती है। पुलिस युवती की तलाश में इस्लामनगर पहुंची लेकिन वह घर से फरार मिली। कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...